दशमेश स्कूल चोरमार के विद्यार्थियों ने गुरुद्वारा श्री किला मुबारक बठिंडा का भ्रमण किया।।
दशमेश स्कूल चोरमार के विद्यार्थियों ने गुरुद्वारा श्री किला मुबारक बठिंडा का भ्रमण किया।।

ओढ़ा -(अशोक गर्ग): – दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुद्वारा साहिब चोरमार ने विद्यार्थियों का एक दिवसीय शैक्षणिक और मनोरंजक टूर आयोजित किया। इस शैक्षणिक टूर को लेकर संत बाबा गुरपाल सिंह ने गुरुद्वारा साहिब चोरमार में अरदास की और छात्रों को सुरक्षित यात्रा का आशीर्वाद देकर रवाना किया। शैक्षणिक टूर के दौरान विद्यार्थियों ने बठिंडा में स्थित ऐतिहासिक किले गुरुद्वारा श्री किला मुबारक का दौरा किया, जहां पर उन्होंने ऐतिहासिक जानकारी हासिल की। इस अवसर पर गुरमीत सिंह खालसा ने विद्यार्थियों को बताया कि बठिंडा का यह किला भारत के सबसे पुराने और सबसे ऊंचे किलों में से एक है। लगभग 2000 वर्ष पुराना यह किला राजा दूब कहलाता है और माना जाता है कि इसे पहली सदी में सम्राट कनिष्क ने बनवाया था। यह किला रजिया सुल्तान की कैद (1240) और गुरु गोविंद सिंह की यात्रा (1705) जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह है। इसके बाद छात्रों ने मिनी ज़ू कम डियर सफारी बीड़ तालाब का दौरा किया और अलग-अलग जंगली जीव और कुदरत की झलक देखी। टूर के आखिर में छात्रों ने वाटर पार्क में पानी से जुड़े अलग-अलग खेलों और मनोरंजन से भरपूर गतिविधियों में हिस्सा लिया और खूब मौज मस्ती की। इस टूर के दौरान विद्यार्थियों में खास उत्साह देखा गया।। #Newstodayhry @Newstodayhry


