Haryana
Trending

हरियाण कर्मचारी महासंघ से संबंधित आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने किया निर्धारित रोष प्रदर्शन।।

हरियाण कर्मचारी महासंघ से संबंधित आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने किया निर्धारित रोष प्रदर्शन।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज):-आज दिनांक 11/5/26 को हरियाण कर्मचारी महासंघ से संबंधित आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजिस्टर नंबर 681 मुख्यालय करनाल संगठन के पूर्व निर्धारित रोष प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल सिरसा के सामने सर्किल सिरसा के अधीन आने वाले जिला सिरसा व फतेहाबाद से जिला कार्यकारिणी व सभी शाखाओं के पदाधिकारी व कर्मचारी भारी संख्या में जिला प्रधान के नेतृत्व में एकत्रित हुए ज्ञापन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान रामकिशन सिरसा व शमशेर कुंडू द्वारा की गई मंच का संचालन जिला सचिव रामकरण ने किया कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर प्रांतीय प्रधान नरेंद्र धीमान प्रांतीय महासचिव अमरीक सिंह चट्ठा उपस्थित रहे मौके पर मांगो का ज्ञापन कार्यकारी अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम भेजा गया प्रांतीय प्रधान नरेंद्र धीमान व प्रांतीय महासचिव अमरीक सिंह चट्ठा से कहा ने संयुक्त रूप से कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण जलघरों को ग्राम पंचायत के अधीन किया जा रहा है जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है पहले भी सरकार द्वारा ग्रामीण जलघरों को पंचायत के अधीन किया गया था जलघरों का रखरखाव व पानी की गुणवत्ता को लेकर ग्राम पंचायतें पूरी तरह से जलघरों को संभालने में नाकाम रही है संगठन हरियाणा सरकार से अपील करता है के प्रदेश भर में कर्मचारियों के भारी रोष को देखते हुए हरियाणा सरकार इस निर्णय को तुरंत प्रभाव से वापस ले अन्यथा संगठन के निर्णय अनुसार प्रदेश भर में सभी सर्किलों पर ज्ञापन प्रक्रिया पूर्ण होने उपरांत प्रदेश भर के कर्मचारियों से आह्वान करके हजारों हजारों की संख्या में एकत्रित होकर 11 जून को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के आवास व निवास हिसार का घेराव करने के लिए संगठन विवश होगा जिसकी पूर्ण रूप से जिमेंदारी हरियाणा सरकार की होगी अन्य मांगे- डब्ल्यू पी ओ सेकंड व चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति होने वाले कर्मचारी को 25500 वेतनमान दिया जाए, ब्लॉक 2020-2023 एलटीसी दिलवाई जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, एक्सगरेशिया नीति पूर्ण रूप से लागू की जाए कैशलेस मेडिकल सुविधा पूर्ण रूप से लागू की जाए एमपीडब्ल्यू व विभाग में कार्यरत कौशल के कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा गारंटी दी जाए आदि इस मौके पर बलजीत सिंह राजकुमार सेन दलबीर सिंह जयप्रकाश जगदीश कुमार सोनू नैन महिपाल रावत कालूराम पवन कुमार तोताराम सुभाष बेनीवाल राहुल कुमार नफे सिंहआदि पदाधिकारी साथी उपस्थित रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button