शक्ति ही ईश्वर हैं लेकिन चुनाव मनुष्य का हैं कि उसे किसी की मदद करनी हैं इसलिए हमें हमेशा ही मानवता की सेवा करते रहना चाहिए।।
शक्ति ही ईश्वर हैं लेकिन चुनाव मनुष्य का हैं कि उसे किसी की मदद करनी हैं इसलिए हमें हमेशा ही मानवता की सेवा करते रहना चाहिए।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज) :-शक्ति ही ईश्वर हैं लेकिन चुनाव मनुष्य का हैं कि उसे किसी की मदद करनी हैं अथवा किसी का अहित करना हैं इसलिए हमें हमेशा ही मानवता की सेवा करते रहना चाहिए और परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने हर जगह मौजूद ईश्वर पर बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि माचिस से दीपक भी जलता हैं और अप्रिय घटना भी हो सकती हैं। वैसे ही ईश्वर की दी हुई बुद्धि का उपयोग मनुष्य अपनी नियत के अनुसार करता हैं। उन्होंने कहा बुराई ईश्वर की ईच्छा नहीं बल्कि मनुष्य द्वारा अपनी स्वतंत्रता का गलत उपयोग हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि इस कलयुग में नाम-जप से बड़ा कोई योग, तप और यज्ञ नहीं है बल्कि जैसे हीह म जीभ से नाम लेते हैं तभी परमात्मा हमारें साथ हो जाता हैं। उन्होंने कहा कि नाम वह औषधी हैं जो तुम्हारे जन्म-जन्मांतर के पापों के बीज जला देती हैं इसलिए हमें निरंतर नाम का अभ्यास करना चाहिए जो हमें प्रेम की पराकाष्ठा तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा परोपकार यह हैं कि हम स्वयं ऐसे बन जाएं जिसे देखकर दूसरों को भी परमात्मा की याद आ जाएं। उन्होंने कहा कि तुम शब्दों से किसी को नहीं बदल सकते बल्कि अपने आचरण से लोगों को बदल सकते है इसलिए हमें हमेशा ही शांत और प्रेमपूर्वक रहना चाहिए ताकि हमारा आस-पास भी स्वस्थ वातावरण बना रहें। उन्होंने कहा कि जिसने अपने मन को जीत लिया उसके लिए कोई भी परिस्थिति कठिन नहीं रहती तथा जो व्यक्ति वर्तमान में जीता हैं वहीं तनाव मुक्त और शांत रह सकता है। इससे पूर्व शीतला माता मंदिर के संचालक भक्त पाला राम ने मुख्यातिथी स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया और उन्हें धूनी का तिलक लगाया। धूनी का तिलक लगाते हुए कहा कि शीतला माता के मंदिर में जो भी आता हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती हैं तथा आने वाले भक्तों के लिए भविष्य में लंगर की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर बिमला, भगत पाला राम, करन, लूना राम, नीलम, मन्नू, रिंकी, ममता, बबली, निशा, एकता रानी, रज्जी उपस्थित थे।। #Newstodayhry @Newstodayhry



