Haryana
Trending

युवा सैन एकता एवं सेवा ट्रस्ट का सराहनीय कदम होनहार युवाओं को घर-घर जाकर कर रहे सम्मानित।।

युवा सैन एकता एवं सेवा ट्रस्ट का सराहनीय कदम होनहार युवाओं को घर-घर जाकर कर रहे सम्मानित।।

बड़ागुढ़ा-( गुरनैब दंदीवाल):– युवा सैन एकता एवं सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रमनदीप कर्मगढ़ की युवा टीम द्वारा एक नई और अनूठी पहल की शुरूआत की गई है। इस मुहिम के तहत समाज के उन होनहारों को घर द्वार जाकर सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने बोर्ड की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हों। अध्यक्ष रमनदीप ने बताया कि हम केवल मंचों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हम स्वयं सैन समाज के बच्चों के घर जाकर उनकी मेहनत को सलाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले नन्हें सितारों को उनके घर पर सम्मानित करके जो खुशी उनके परिवार के चेहरों पर देखी वह बयां नहीं की जा सकती। रमनदीप ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर उस घर में शिक्षा का दीया जलाना है, जहां प्रतिभा बसती है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। हम हर उस बच्चे तक पहुंचेंगे जो अपने परिश्रम से समाज का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से हर उस युवा को प्रोत्साहन मिलेगा, जो अपनी मेहनत से आगे बढ़ने का हौंसला रखता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button