दशमेश स्कूल की छात्रा जशनदीप ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम किया रौशन।।

ओढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल ):– हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। गांव चोरमार खेड़ा में स्थित गुरुद्वारा साहिब के प्रबन्धन में चल रहे दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। जानकारी देते हुए स्कूल प्रबन्धक ने बताया कि स्कूल की छात्रा जशनदीप कौर ने 95.2% अंक प्राप्त कर अपने गांव, अविभावकों और स्कूल का नाम रौशन किया है। इसी प्रकार गुरजोत कौर व हरमनप्रीत कौर ने 95% और 93.6% अंक प्राप्त दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि दशमेश स्कूल के 35 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है। स्कूल की इस शानदार कामयाबी पर गुरुद्वारा साहिब चोरमार के मुख्य सेवादार संत बाबा गुरपाल सिंह और स्कूल डायरेक्टर डॉ. गुरप्रीत कौर ने सभी छात्रों और उनके अविभावकों को बधाई दी और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्कूल का रिजल्ट हमेशा बहुत अच्छा रहा है, चाहे वह पढ़ाई का क्षैत्र हो, स्पोर्ट्स का या अन्य गतिविधियां स्कूल के छात्रों ने हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दसवीं कक्षा का रिजल्ट आने वाला है, हमें उम्मीद है कि स्कूल के छात्रों का उसमें भी बेहतरीन परिणाम आएगा।। #Newstodayhry @Newtodayhry


