मार्केट कमेटी निदेशक मंडल की बैठक में कई अहम फैसले ।।
मार्केट कमेटी निदेशक मंडल की बैठक में कई अहम फैसले ।।

रानियां – (अमन बंसल) :- मार्केट कमेटी कार्यालय में निदेशक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों, खेतिहर मजदूरों तथा मंडी क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता मार्केट कमेटी चेयरमैन ललित मोहन पोपली ने की। बैठक के दौरान विभिन्न विकास कार्यों, कर्मचारियों की नियुक्ति तथा किसान हितैषी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर सुरक्षा योजना-2013 के तहत प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। निदेशक मंडल ने पांच पात्र मामलों को वित्तीय सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी। सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा जरूरतमंद परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके अलावा रबी सीजन-2026 के दौरान बोर्ड मुख्यालय के निर्देशानुसार रखे गए डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) और चौकीदारों के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। मंडी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इन कर्मचारियों की सेवाओं को आवश्यक बताया गया। बैठक में मंडी क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की मरम्मत एवं नए निर्माण कार्यों के प्रस्ताव भी पास किए गए। सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण एवं मंडी संपर्क मार्गों की स्थिति मजबूत होने से किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मंडी क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को और मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।चेयरमैन ललित मोहन पोपली ने कहा कि मार्केट कमेटी किसानों और आढ़तियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।बैठक में मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन स्वर्ण सिंह, संजय सिंगला, पूर्व सरपंच राजेंद्र कंबोज, मनीराम सादेवाला, राजेंद्र थोरी, निर्मल बसरा, विक्की गुप्ता, सुशील कंबोज, बगीचा सिंह, निरवैर सिंह, राजकुमार मेहता, पूरन सिंह नंबरदार, भानीराम केहरवाला, गमदूर सिंह, मार्केट कमेटी सचिव सुरेंद्र सैन, मंडी सुपरवाइजर पवन बंसल तथा मनिंदर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। #Newstodayhry @Newstodayhry
