Haryana
Trending

समिति की चेयरपर्सन मेघा भंडारी ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित।।

समिति की चेयरपर्सन मेघा भंडारी ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित।।

करनाल – (सुभाष चंद ):-हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में हरियाणा श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण समिति के तीनों केंद्रों- करनाल, हिसार एवं गुरुग्राम — के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर हरियाणा श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण समिति की चेयरपर्सन मेघा भंडारी ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की यह सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा यह सिद्ध करती है कि उचित अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने पर ये बच्चे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। सोसायटी के सभी केंद्रों के सहायक निदेशक व स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि सोसायटी के अंतर्गत 10वीं कक्षा के कुल 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 12वीं कक्षा के कुल 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा में छात्र अंकित एवं खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी प्रकार 10वीं कक्षा में ऋतु तथा गुरविंदर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर संस्था का गौरव बढ़ाया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button