केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वर्गीय उषा गुप्ता को दी श्रद्धांजलि।।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वर्गीय उषा गुप्ता को दी श्रद्धांजलि।।

करनाल – (सुभाष चंद ):-केंद्रीय ऊर्जा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल रविवार को चौधरी कॉलोनी स्थित गुप्ता निवास पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व महापौर रेणु बाला गुप्ता की जेठानी एवं भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता की ज्येष्ठ भाभी स्वर्गीय उषा गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के साथ समय बिताया और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति की प्रार्थना करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें इस कठिन समय को सहने के लिए संबल प्रदान किया। गुप्ता परिवार ने इस दु:खद समय में केंद्रीय मंत्री के स्नेहपूर्ण सान्निध्य और आध्यात्मिक प्रेरणा के प्रति आभार व्यक्त किया। विगत 12 मई को लंबी बीमारी से जूझने के उपरांत समाजसेविका उषा गुप्ता का देहांत हो गया था। शोक की घड़ी में उमड़े गणमान्य
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी स्थानीय नेता और शहर के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय उषा गुप्ता के निधन को परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। परिवार की ओर से बृज गुप्ता और रेणु बाला गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री का उनकी आत्मीयता और सहयोग के लिए धन्यवाद किया।सादगी की मिसाल : प्रोटोकॉल में दिखी ईंधन बचत की झलक गुप्ता निवास पहुंचने के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के काफिले में एक विशेष बदलाव देखने को मिला। आमतौर पर बड़े काफिले के साथ चलने वाले मंत्री इस बार महज तीन वाहनों (एस्कॉर्ट सहित) के साथ पहुंचे। चर्चा रही कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में दिए गए ईंधन बचत के संदेश का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है।। #newstodayhry @newstodayhry
