Uncategorized

रानियां शहर के बीएस स्कूल परिसर में स्कूल के संस्थापक स्व. जगजीत सिंह ग्रोवर की 8वीं पुण्यतिथि पर स्कूल में बच्चों की स्वास्थय जांच का शिविर लगाया ।।

रानियां शहर के बीएस स्कूल परिसर में स्कूल के संस्थापक स्व. जगजीत सिंह ग्रोवर की 8वीं पुण्यतिथि पर स्कूल में बच्चों की स्वास्थय जांच का शिविर लगाया ।।

रानियां – (अक्षित कम्बोज ) :- शहर के बीएस स्कूल परिसर में स्कूल के संस्थापक स्व. जगजीत सिंह ग्रोवर की 8वीं पुण्यतिथि पर स्कूल प्रांगण में बच्चों की स्वास्थय जांच का शिविर लगाया गया। सर्वप्रथम स्कूल परिसर में सुखमणि साहिब के पाठ का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्या सुनीता ग्रोवर व डायरैक्टर सोनू ग्रोवर सहित उपस्थित स्टाफ सदस्यों ने स्वर्गीय जगजीत सिंह ग्रोवर को पुष्प भेंट करके उन्हें अपनी श्रद्धाजंली अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल से हीरालाल शर्मा, प्रेस क्लब रानियां के प्रधान रमेश डावर, ब्रहकुमारीज से राजयोगिनी बहन बीके कमलेश, आढ़ती एसोसिएशन रानियां के प्रधान महेश फुटेला, वेद चाचान, वीशू जैन, सेंट सोल्जर स्कूल के विक्रम मोमी, मिनर्वा स्कूल से गुरभेज सिंह जी डैफोडिल स्कूल से रणजीत सिंह औ v.nस्कूल बनी से राजारामजी डूडी डीप स्कूल से संजय जी जीनियस स्कूल से अमर सिंह जोसन पशोरी लाल रवि मोगा सुखविंदर सिंह अशोक कथूरिया कुलदीप मेहता विनोद मेहता भूपेंद्र सिंह ग्रोवर प्रधान सोमनाथ सहित शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर बच्चों की स्वास्थ्य की जांच का नि:शुल्क शिविर लगाया गया। जिसमें सिरसा से खुराना अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञा डा. दीक्षा ने अपनी टीम के साथ सेवाएं प्रदान की और 303 बच्चों के स्वास्थय की जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्राचार्या सुनीता ग्रोवर व डायरेक्टर सोनू ग्रोवर ने कहा कि स्वर्गीय जगजीत सिंह ग्रोवर एक सच्चे शिक्षक थे। शिक्षा को मानव व समाज का बड़ा आधार मानने वाले हमारे पूज्य पिता जी का शैक्षिक जगत में अविस्मरणीय व अतुलनीय योगदान रहा है। वह शिक्षक समाज के ऐसे शिल्पकार थे जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के विद्यार्थियों को तराशने का काम किया। उनके अनुसार शिक्षण संस्थाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान दने के साथ.साथ मानवतावाद एवं समन्वय की शिक्षा प्रदान करके उन्हें देश का एक अच्छा नागरिक बनाना होना चाहिए। इसी उद्ेश्य के साथ ही उन्होंने बीएस स्कूल की स्थापना की थी। आज भी हमारी संस्था उनके उद्ेश्यों को पूरा करते हुए विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ.साथ मानवता का पाठ पढ़ा रही हैं। इस मौके पर सोनू ग्रोवर ने कहा कि उनके पिता सरदार जगजीत सिंह ग्रोवर धार्मिक विचारों वाले इंसान थे। वह गरीब व जरुरतमंद लोगों की सेवा में अग्रणीय रहते थे। उन्होंने हमें भी इंसानियत का पाठ पढ़ाया और उन्हीं के आदर्शो पर हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। मेरे पिता जी का एक सपना था कि रानियां का इलाका जो शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है वह इस क्षेत्र में तरक्की करें। यहां के नौजवान पढ़.लिखकर सरकारी सेवा में उच्च पदों पर आसीन हो। इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने बीएस स्कूल की स्थापना की। पूज्य पिता जी ने बीएस स्कूल के रुप में जो पौधा लगाया था आज वह वटवृक्ष बन गया है। हजारों की संख्या में विद्यार्थी इस स्कूल से अपनी आरंभिक शिक्षा पूरी करके सरकारी व विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहें है। मौजूदा शैक्षणिक सत्र में करीब 500 से अधिक विद्यार्थी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हमने पिता जी के सिद्धांतों को कभी नहीं छोड़ा है और न ही कभी छोड़ेगें। इस मौके पर स्कूल के समस्त स्टॉफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया गया और ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। कार्यक्रम में सभी मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button