यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर से एक अज्ञात महिला का शव।।
यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर से एक अज्ञात महिला का शव।।

यमुनानगर -(मनदीप कौर):– में पश्चिमी यमुना नहर से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बुडिया पुल के पास नहर में महिला का शव बहता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बुडिया थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है। महिला के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए मामला संदिग्ध माना जा रहा है। महिला की एक बाजू पर ‘ॐ’ का निशान बना हुआ है, जबकि हाथों में कड़े और उंगलियों में अंगूठियां मिली हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर पुलिस महिला की पहचान कराने में जुटी हुई है। जांच अधिकारी जगदीप मोर ने बताया कि दादूपुर की तरफ से शव बहकर आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गोताखोर अमर सिंह की मदद से बुडिया पुल के पास शव को बाहर निकाला गया। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है ताकि महिला की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नहर तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

