Uncategorized
Trending

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बीडीपीओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बीडीपीओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।।

ओढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ा में आज ब्लॉक के प्रधान बलराज सिंह की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ब्लॉक ओढ़ा के प्रधान गांव बलराज सिंह निवासी किंगरे ने अन्य साथियों के साथ मिलकर मुख्य अकाउंटेंट सुभाष सेठी को ज्ञापन सौंपा।इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उनका धरना प्रदर्शन 20 मई तक जारी रहेगा और हड़ताल को आगे बढ़ाना हमारी मजबूरी है। उन्होंने बताया कि 19 साल से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का भयंकर शोषण हो रहा है। न कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा और ना ही पूरा वेतन दिया जा रहा है। 24 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री ने 26 हजार वेतन की घोषणा की, उसके बाद 11 जून 2025 को 2100 रुपए बढौतरी की घोषणा की जो आज तक लागू नहीं किया गया और ना ही 8 दिसंबर की वार्ता की मुताबिक पक्का करने की पॉलिसी बनाने का वायदा भी आज तक पूरा नहीं किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रदेश भर में आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगे इस प्रकार हैं। कच्चे सफाई कर्मियों को एक कलम से पक्का किया जाए, 31 दिसंबर 2025 के उच्च न्यायालय के आदेश को लागू किया जाए, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की स्थाई भर्ती की जाए, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26 हजार वो 27 हजार मासिक वेतन लागू किया जाएं, वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता और औजारों के भत्ते में बढौतरी की जाए, एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू की जाए तथा मृतक कर्मचारी के परिजन को स्थाई नौकरी दी जाए, दुर्घटना में मौत होने पर 50 लाख मुआवजा राशि तथा साधारण मौत पर 20 लाख राशि दी जाए, सेवानिवृत्त पर एक मुश्त 10 लाख रुपए और ग्रेच्यूटी का लाभ दिया जाए, काम के औजार और वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता बढ़ाया जाए, सफाई कर्मियों को गुड, तेल, साबुन का मासिक भत्ता दिया जाए। इस अवसर पर खंड ओढ़ा के सभी गांवों के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button