पलवल के गांव रसूलपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कैंपस में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी शिविर में प्रतिभागियों को फायरिंग करना सिखाया गया।।
पलवल के गांव रसूलपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कैंपस में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी शिविर में प्रतिभागियों को फायरिंग करना सिखाया गया।।

पलवल – (निकुंज गर्ग) :- 4वीं हरियाणा गर्ल्स बटालियन के अधिकारी अमित कुमार बिष्ट ने बताया कि नेशनल कैडेट कॉर्प्स जो एक प्रमुख रेजिमेंट है,जो हरियाणा में युवा लड़कियों के व्यक्तित्व विकास और सैन्य प्रशिक्षण का कार्य करती है। बटालियन के अंतर्गत राज्य के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की छात्राऐं कैडेट के रूप में शामिल होती है। कैडेट्स को ड्रिल,मैप रीडिग़ और हथियार संचालन फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से हम आने वाले समय का भविष्य तैयार कर रहे है। शिविर के जरिये एक ऐसा नागरिक तैयार किया जा रहा है जो हर परिस्थित में देश की सेवा के लिए तैयार रहे। देश की बेटियों को फायरिंग चलाना सिखाया जा रहा है इसका मतलब है कि हम भारत का नवनिर्माण कर रहे है। एनसीसी में दस दिनों तक जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है वह हमारी बेटियों के जीवन को पूरी तरह से बदल देगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह बेटिया चाहे आर्मी ज्वाइन करें या न करें लेकिन शिविर में सिखाया गया टाइम मैनेजमेंट जीवन भर उनके काम आएगा। एनसीसी में बेटियों को बहुत कुछ अलग सिखाया जाता है। उन्होंने बताया कि एनसीसी कैडेट्स के लिए आर्मी में भर्ती होने के लिए सीट रिजर्व रखी गई है। इसके अलावा पैरामिलिट्री में भी एनसीसी कैडेट्स को प्राथमिकता दी जा रही है। एनसीसी शिविर में भाग लेने वाली 600 बेटियां सेल्फ मोटिवेटेड है,सिर्फ उन्हें डायरेक्शन दी जा रही है। बेटियों के गाइड कर राइट ट्रेक दिखाया जा रहा है। बेटियों के अंदर आगे बढ़ने और कुछ कर गुजरने का जज्बा है। उन्होंने बताया कि शिविर में बेटियों को वैपन की ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि भविष्य में इमरजेंसी के दौरान अनुशासन में रहे और जरूरत पड़ने पर फायरिंग भी करें। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन के अहम रोल होता है,अनुशासन के आधार पर ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है।। #newstodayhry @newstodayhry
