Uncategorized
Trending

ढाई लाख रुपए की 71 ग्राम हीरोइन के साथ महिला गिरफ्तार ।।

ढाई लाख रुपए की 71 ग्राम हीरोइन के साथ महिला गिरफ्तार ।।

हरियाणा के यमुनानगर में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने ढाई लाख रुपए कीमत की 71 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने करीब ढाई लाख रुपए कीमत की 71 ग्राम हीरोइन (स्मैक) के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रायपुर कॉलोनी निवासी महिला नशा बेचने काम करती है। इस सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर जाकर महिला को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ई टी ओ कन्हैया कौशल को बुलाया गया। पकड़ी गई महिला की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 71 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। पकड़ी गई हीरोइन की कीमत करीब ढाई लाख रूपए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला लंबे समय से नशे की तस्करी कर रही थी। टीम ने पहले महिला के देवर को भी नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसे खिलाफ पहले भी नशा तस्करी करके कई मामले दर्ज है। महिला को गिरफ्तार किया गया है और उसे कोर्ट पेश कर मामले की जांच शुरू की गई।#newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button