Uncategorized
Trending

सिरसा ब्लू बेरी होटल केस: वायरल ऑडियो में एएसआई का जिक्र पुलिस ने जांच की तेज।।

सिरसा ब्लू बेरी होटल केस: वायरल ऑडियो में एएसआई का जिक्र पुलिस ने जांच की तेज।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- सिरसाशहर के ऑटो मार्केट स्थित ब्लू बेरी होटल में कथित देह व्यापार मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले से जुड़ी दो वायरल ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया है। वायरल ऑडियो में कथित रूप से एक एएसआई का नाम आने और समझौते के लिए दबाव बनाने जैसी बातें कही जा रही हैं। हालांकि इन ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि होटल में नौकरी के बहाने बुलाकर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और बाद में देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। महिलाओं का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी गईं। वायरल ऑडियो में पुलिस और अन्य पक्षों को “खर्चा-पानी” देकर मामला रफा-दफा करने की बात भी सामने आ रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच अधिकारी बदल दिया है। पहले जांच एएसआई पाले के पास थी, लेकिन अब एएसआई सीमा को नया जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की डीएसपी स्तर के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।एसपी आदर्शदीप सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि होटल संचालक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button