Uncategorized

चिलचिलाती गर्मी से बचाव के लिए गुरुग्राम सीएमओ डॉ लोकवीर सिंह ने लोगों से की अपील ।।

चिलचिलाती गर्मी से बचाव के लिए गुरुग्राम सीएमओ डॉ लोकवीर सिंह ने लोगों से की अपील ।।

गुरुग्राम – (पायल शर्मा) :-देश भर में इन दिनों सूरज की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर भारत के कई इलाके इस वक्त भयंकर ‘हीट वेव’ की चपेट में हैं, और दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम का भी यही हाल है।गुरुग्राम में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है और तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। हालात इतने खराब हैं कि दिन में चिलचिलाती धूप तो परेशान कर ही रही है, अब रातें भी गर्म और उमस भरी होने लगी हैं, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे चैन नहीं मिल रहा है।आसमान से बरसती इस आग और लगातार बढ़ रहे हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट पर है। गुरुग्राम के सीएमओ डॉ. लोकवीर सिंह ने आम जनता से अपील की है और एक खास हेल्थ एडवायजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बचें। सीएमओ डॉ. लोकवीर सिंह ने इस जानलेवा गर्मी से बचने के लिए कुछ बेहद महत्वपूर्ण बातें बताई जैसे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बिल्कुल परहेज करें। यह समय सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। इसके अलावा नींबू पानी, छाछ, लस्सी और ORS (ओआरएस) के घोल का नियमित सेवन करें।अगर किसी जरूरी काम से बाहर निकलना भी पड़े, तो छाते का इस्तेमाल जरूर करें। आँखों के बचाव के लिए सनग्लासेस पहनें और सिर को टोपी या दुपट्टे से अच्छी तरह ढककर ही बाहर जाएं सीएमओ ने कहा बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं इस मौसम में खास तौर पर अपना ध्यान रखें, क्योंकि इन्हें हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा होता है। सीएमओ की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। बढ़ती गर्मी में खुद को हाइड्रेटेड रखें और सुरक्षित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button