Uncategorized
Trending

विभिन्न स्कूलों के लगभग 60 छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ ट्रायल में लिया भाग l l

विभिन्न स्कूलों के लगभग 60 छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ ट्रायल में लिया भाग l l

फरीदाबाद – (पूजा शर्मा) :- आगामी 21 और 22 तारीख को बहादुरगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता को लेकर आज जिला तैराकी संघ द्वारा चयन प्रक्रिया अपनाते हुए भाग लेने वाले बच्चों का ट्रायल करवाया गया जिसमें लगभग जिले के विभिन्न स्कूलों के 14 साल से ज्यादा उम्र के लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया और बेहतर टाइमिंग के आधार पर बच्चों का चयन किया गया l राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले सकेंगे! इस मौके पर भाग लेने वाले बच्चों में भारी उत्साह देखा गया l कोच ने कहा की तैराकी एक खेल नहीं है बल्कि एक लाइफ सेविंग स्किल है, और अगर आप तैराकी जानते हैं तो किसी भी इंसिडेंट में आप जहां अपनी सुरक्षा कर सकते हैं वहीं किसी दूसरे की भी जान बचा सकते हैं l इस मौके पर जिला तैराकी संघ के महासचिव ए के पंडित ने बताया कि हमारा जिला तैराकी संघ का गठन 30 साल पहले हुआ था जिसके अध्यक्ष मनमोहन गर्ग है और आज विभिन्न स्कूलों के बच्चों का राज्य स्तरीय तैराकी के लिए चयन किया जा रहा है और फरीदाबाद जिले के बच्चे बहुत काबिल है उन्होंने बताया कि फिलहाल 21 और 22 तारीख को बहादुरगढ़ में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सीनियर कैटेगरी के बच्चे भाग ले सकते हैं और उनकी उम्र 14 साल से ज्यादा होनी चाहिए इसी को लेकर आज निजी स्कूल के स्विमिंग पूल में चयन प्रक्रिया के तहत बच्चों का कंपटीशन करवाया जा रहा है जिसमें फरीदाबाद जिले के लगभग 60 बच्चे भाग ले रहे हैं करीब 16 इवेंट के लिए बच्चों का उनके टाइमिंग के हिसाब से चयन किया जाएगा ! उन्होंने उन्होंने बताया कि जिला स्तर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चे जाते हैं और वहां से अव्वल आने वाले बच्चों को नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलता है lवही तैराकी कोच जतिंदर जोगी ने बताया कि वह पिछले 24 साल से कोच की भूमिका निभा रहे हैं हमारे यहां से बहुत से बच्चों ने राष्ट्रीय और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके यहां के बच्चे राज्य जहां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे वहीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी इन बच्चों का जलवा देखने को मिलेगा l कोच ने कहा की तैराकी एक खेल नहीं है बल्कि एक लाइफ सेविंग स्किल है, और अगर आप तैराकी जानते हैं तो किसी भी इंसिडेंट में आप जहां अपनी सुरक्षा कर सकते हैं वहीं किसी दूसरे की भी जान बचा सकते हैं l #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button