भरोखां स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह दौरान मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित।।
भरोखां स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह दौरान मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित।।

बड़ागुढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखां के विद्यार्थिओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रचार्य वेद रोज ने बताया कि कक्षा दसवीं के सत्रह छात्र छात्राओं तथा कक्षा बारहवीं के सत्रह छात्र छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा में मेरिट हासिल की है। कक्षा बारहवीं कि छात्रा खुशबू तथा कक्षा दसवीं के छात्र अरमान ने खंड स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं में द्वितीय व् तृतीये स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा मेरिट में आने वाले विद्यार्थिओं को गोल्ड मैडल सिल्वर मैडल व् कास्यं मैडल तथा शहीद भगत सिंह युवा क्लब भरोखां द्वारा प्रमाण पत्र व् ब्लॉक समिति सदस्य हरीश बट्टी द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान में आने वाले विद्यार्थिओं को ग्यारह सौ रूपए द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थिओं को सात सौ व् तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को पांच सौ रूपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रा सुनैना द्वारा लिखी गई कविताओं कि किताब का विमोचन किया गया इस शानदार परिणाम पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा सम्मानित ग्राम वासिओं द्वारा मेघावी छात्र छात्रों को शुभकामनाये दी। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकगणो डॉ देव कम्बोज डॉ ज्योति प्रीत डॉ सुशीला डॉ नीतू डॉ अंकु डॉ अमित अनीता कम्बोज मनजिंदर कोर कम्बोज सुर्मिला कम्बोज सुषमा कम्बोज सीमा कम्बोज संतोष कुमारी हसला प्रधान कुलदीप सिहाग जितेंदर गिरी राजविंदर कौर चहल दलजीत कौर भंगू परवीन कुमार ऋतू माहोर हनुमान शर्मा सुमन मेहता अनिशा मेहता रमन मेहता सोहन लाल ज़ीनम चौधरी भजन लाल उदयपाल आदि ने विद्यालय कि इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की ।। #newstodayhry @newstodayhry