नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि मैं BJP के शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।।
नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि मैं BJP के शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।।

कुरुक्षेत्र – (अरुण मित्तल ) :- प्रदेश सरकार ने BJP नेता सुभाष कलसाना को हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक (HSCARDB) का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के सहयोग विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्यपाल ने हरियाणा कोऑपरेटिव सोसायटी एक्ट 1984 की धारा 29(1)(a) के तहत सुभाष कलसाना को बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मैनेजिंग कमेटी में सरकारी नामित सदस्य नियुक्त किया है। इसके साथ ही धारा 30 के तहत उन्हें हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक का चेयरमैन बनाया गया है।शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार : नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि मैं BJP के शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। मुझे जिन कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का मौका मिला, उन सभी का मैं आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी और संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।शाहाबाद से लड़ चुके विधानसभा चुनाव : कुरुक्षेत्र जिले की शाहाबाद विधानसभा सीट से सुभाष कलसाना ने साल 2024 में BJP की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी रामकरण काला ने उनको 6441 वोट से हरा दिया था। सुभाष कलसाना ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक कार्यकर्ता का पार्टी को मजबूत बनाने में अहम योगदान रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry