आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल रेहड़ी, तीन कट्टे गेहूं व लोहे का गेट बरामद ।।
आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल रेहड़ी, तीन कट्टे गेहूं व लोहे का गेट बरामद ।।

करनाल – (सुभाष गुप्ता) :- जिला पुलिस थाना निगदू की टीम द्वारा गेहूं व लोहे का गेट चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक गुलजार सिंह की अध्यक्षता में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र रोशन लाल, संदीप पुत्र महेन्द्र सिंह तथा तरुण पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव निगदू, जिला करनाल के रूप में हुई है।इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता सतनाम सिंह ने पुलिस थाना निगदू में एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दिनांक 24 मई 2026 की रात को उनके खेत कमरे से कुछ कट्टे गेहूं तथा एक लोहे का गेट अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया। शिकायत के आधार पर थाना निगदू में संबंधित धाराओं के मामला दर्ज किया गया था।मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल रेहड़ी, तीन कट्टे गेहूं तथा एक लोहे का गेट बरामद किया गया है।पुलिस द्वारा आज तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।। #newstodayhry @newstodayhry