Uncategorized
Trending

प्रदूशण एक ऐसा अभिशाप हैं जो विज्ञान की कोख में से पैदा होता हैं ।।

प्रदूशण एक ऐसा अभिशाप हैं जो विज्ञान की कोख में से पैदा होता हैं ।।

सिरसा-( अक्षित कम्बोज ):- प्रदूशण एक ऐसा अभिशाप हैं जो विज्ञान की कोख में से पैदा होता हैं तथा देश की अधिकांश जनता जिसे सहने के लिए मजबूर होती हैं जिससे प्राकृतिक संतुलन में रोश पैदा होता हैं तथा ना वायु शुद्ध मिलती हैं, ना शुद्ध जल मिलता हैं और ना ही शुद्ध खाद्य पदार्थ मिलते हैं तथा ना ही शांत वातावरण मिलता हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कालोनी में विश्व प्र्यावरण दिवस पर सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होनें कहा कि प्रदूशण देश की एक गम्भीर सम्सया बन चुका हैं जिसमें उद्दोगीकरण और शहरीकरण की तेजी ने पर्यावरण को क्षतिग्रस्त कर दिया हैं जिससे अवांछित पदार्थ पर्यावरण पर छोड़े जाने पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं जो मनुश्य को उसकी कल्पना से भी अधिक प्रभावी करता हैं तथा यह स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा बना हुआ हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि प्रदूषण पर्यावरण में हानिकारक पदार्थ मिलाकर जल और वायु को प्रदूषित करने की प्रक्रिया हैं जिससे पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो जाता हैं तथा इस असंतुलन ने जीवन के सभी रूपों के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया हैं जिसके लिए यह पूरी दुनिया के लिए खतरा बना हुआ हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस मुद्दे को गंभीरता और जागरूकता के साथ देखना होगा तथा मानव शक्ति ने पृथ्वी पर जीवन का निर्माण और विकास किया हैं क्योंकि पृथ्वी की वर्तमान स्थिति जो हम देख रहें हैं वह पृथ्वी और उसके संसाधनों से चले आ रहे शोषण का कारण हैं जिसके कारण पृथ्वी अपना संतुलन बहाल नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर प्राकृतिक परिवेश और वायुमंडल, जलवायु और प्राकृतिक संसाधनों के साथ सभी जीवित प्रजातियों के बीच सम्बन्ध को स्थापित करता हैं जिससे मानव जीवन भी प्रभावित होता हैं। उन्होंने कहा कि हमें इससे बचने के लिए प्लास्टिक बैग का प्रयोग बंद कर देना चाहिए तथा इसका समाधान वैज्ञानिक दृश्टि से करना चाहिए क्योंकि यह पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा हैं। आओ हम पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लें। इसलिए हमें अधिक-से-अधिक पौधे लगाने होंगे और आस-पास के क्षेत्र को स्वस्थ रखना होगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी ने यह शपथ ली कि हम अपने आस-पास गन्दगी नहीं फैलायेंगे तथा हम अपने घरों में एवं धार्मिक स्थानों पर एक-एक पौधा जरूर लगाएंगे। उन्होनंे कहा कि प्रथम कक्षा से दसवी कक्षा के बच्चों के हाथों से हमें एक-एक पौधा जरूर लगवाना चाहिए ताकि बड़े होकर उनको प्रेरणा मिल सके तथा सभी काॅलेज में युवक- युवतियों को डिग्री उस समय दी जाए जब वो दस-दस पौधे लगा दें ताकि पूरी पृथ्वी हरियाली से भर जाए। उन्होंने कहा कि इससे देश का हर व्यक्ति जागरूक होगा और वो स्वयं तो पौधे लगाएगा ही तथा आने वाली पीढियों से भी पौधे लगवाएगा। इस अवसर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने सभी से संकल्प करवाया कि सभी अपनी मां के नाम से एक-एक पौधा अवश्य लगाएंगे। इस अवसर पर कान्ता गर्ग, नीलम रानी, रमेश साहुवाला, कशमीर कम्बोज, अमर, रितुन, संदीप, रविन्द्र, पायल अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button