Uncategorized

ओढ़ा पुलिस ने घर घर जाकर नशा पीड़ितों व उनके अभिभावकों को किया जागरूक । ।

ओढ़ा पुलिस ने घर घर जाकर नशा पीड़ितों व उनके अभिभावकों को किया जागरूक । ।

ओढ़ा – ( गुरनैब दंदीवाल ):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से व्यापक जन जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी अनिल सोढ़ी ने गांव ओढ़ा में ग्राम पंचायत सदस्यों व सामाजिक लोगों को साथ लेकर नशे से पीड़ित युवाओं, ग्रामीणों एवं गणमान्य व्यक्तियों से घर घर जाकर संवाद स्थापित किया तथा उन्हें नशे के प्रति जागरूक किया। इस जागरूकता अभियान के दौरान ओढ़ा पुलिस ने बच्चों, युवाओं व ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत के कारण आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियां, पारिवारिक कलह, तथा युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। नशा पीड़ित युवाओं के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों व आसपास के युवाओं को जागरूक करें तथा उन्हें खेल, शिक्षा, रोजगार और अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें। इस अभियान में समाजसेवी करनेल सिंह ओढ़ा, गुरप्रीत सिंह चहल सदस्य जिला परिषद, सुखपाल सिंह नंबरदार, पंच मंजीत सिंह, लभु राम, लखी ओढ़ा, जगसीर सिंह चोकीदार सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button