Haryana
Trending

मुख्यमंत्री के वादे को ठेंगा दिखा रहे प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों में रोष।।

मुख्यमंत्री के वादे को ठेंगा दिखा रहे प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों में रोष।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा के बिजली विभाग में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों में सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रेस सचिव संतलाल परिहार सुरेरां ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादों के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में प्रदेश के अनुबंधित कर्मचारियों को भरोसा दिलाया था कि 15 जून 2026 तक सभी कर्मचारियों को ऑफर लेटर जारी कर दिए जाएंगे तथा एपीजीसीएल समझौते को लागू किया जाएगा, लेकिन धरातल पर प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती और उदासीनता के कारण यह कार्य अभी तक आगे नहीं बढ़ पाया है। संतलाल परिहार ने आरोप लगाया कि जोखिम भरे कार्य करने के बावजूद कर्मचारियों का रिस्क अलाउंस, मेडिकल अलाउंस और डेथ क्लेम राशि नहीं बढ़ाई गई है। वहीं पिछले पांच वर्षों से कर्मचारियों के वेतन में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच वेतन वृद्धि न होना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा और भविष्य को लेकर सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही। आए दिन ड्यूटी के दौरान होने वाले हादसों और कर्मचारियों की मौतों पर भी संघ ने चिंता व्यक्त की है।संघ ने मांग की है कि कर्मचारियों का रिस्क अलाउंस, मेडिकल अलाउंस और डेथ क्लेम राशि सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाई जाए तथा लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि 15 जून 2026 तक मुख्यमंत्री के वादों के अनुरूप ऑफर लेटर जारी नहीं किए गए, एपीजीसीएल समझौता लागू नहीं किया गया और वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो संघ प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा। संघ ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोलन के कारण यदि किसी प्रकार की कार्य बाधा या जन असुविधा उत्पन्न होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button