Haryana
Trending

नशा अवैध शराब, जुआ व साइबर अपराध पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई- वर्ष 2026 में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज।।

नशा अवैध शराब, जुआ व साइबर अपराध पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई- वर्ष 2026 में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी पर अंकुश, अवैध शराब कारोबार, जुआ गतिविधियों तथा साइबर अपराध के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में पुलिस कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार दिनांक 01.01.2026 से 07.06.2026 तक की अवधि में वर्ष 2025 की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार हैं-
*एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में 125% वृद्धि के साथ 117 मामले दर्ज किए गए।
*एनडीपीएस मामलों में 198 आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 66% अधिक है।
*आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में 347% वृद्धि के साथ 67 मामले दर्ज किए गए।
*आबकारी मामलों में 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 356% वृद्धि दर्ज हुई।
*जुआ अधिनियम के तहत मामलों में 267% वृद्धि दर्ज करते हुए 11 मामले दर्ज किए गए।
*जूआ मामलों में 44 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
*साइबर अपराध मामलों में 119 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 59% अधिक है।
*साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों को ₹77.89 लाख से अधिक राशि रिफंड करवाई गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 24% अधिक है। एसपी हिसार ने कहा कि जिला पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। नशा तस्करी, अवैध गतिविधियों एवं साइबर अपराध में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त बनाया जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button