Haryana
Trending

पोहड़का में जेल एसपी राय साहब सिला का भव्य स्वागत, पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित।।

पोहड़का में जेल एसपी राय साहब सिला का भव्य स्वागत, पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित।।

पोहड़का ऐलनाबाद-(दीपक सिला):- ऐलनाबाद, खंड ऐलनाबाद के गांव पोहड़का में जेल विभाग में एसपी पद पर पदोन्नत होने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर राय साहब सिला का सिला परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया तथा परिवार के बुजुर्गों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी दीपक सिला ने कहा कि राय साहब सिला ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ कार्य किया है। उनकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का ही परिणाम है कि वे आज इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सिला परिवार को उनकी उपलब्धि पर गर्व है। नवनियुक्त जेल एसपी राय साहब सिला ने अपने संबोधन में कहा कि परिवार और समाज के बीच आकर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिला परिवार द्वारा दिया गया सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम ने कहा कि राय साहब सिला अपनी मेहनत और लगन के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने हमेशा समाज हित में कार्य किया है। सिला परिवार द्वारा किए गए भव्य स्वागत को देखकर वे भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में मनीराम सिला, कृष्ण सिला, शंकर लाल सिला, मुंशीराम सिला, महेंद्र सिला, भागाराम बेरवाल, श्रवण सिला सहित समस्त सिला परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button