Haryana
Trending

यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर हिसार पुलिस का शिकंजा, 433 वाहनों के किए चालान।।

यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर हिसार पुलिस का शिकंजा, 433 वाहनों के किए चालान।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार तथा एएसपी मयंक मुदगिल आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस ने 433 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि यातायात नियम केवल कानून नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, गलत दिशा में वाहन चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना तथा अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करना न केवल चालक के लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। एसपी हिसार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क पर लापरवाही करने वालों के प्रति किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जो वाहन चालक नियमों को तोड़कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालेंगे, उनके विरुद्ध लगातार कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं मानवीय लापरवाही के कारण होती हैं। एक छोटी सी गलती किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। इसलिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। पुलिस अधीक्षक हिसार ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि लोगों का जीवन सुरक्षित रखना है। सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रहेंगे। यातायात नियमों का पालन आपकी जिम्मेदारी है, उल्लंघन करने पर कार्रवाई निश्चित है। आपकी एक लापरवाही किसी निर्दोष की जान ले सकती है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button