PUNJAB

मोबाइल शॉप की आड़ में चल रहा था मेडिकल नशे का कारोबार, सीआईए स्टाफ कालांवाली ने फिर दबोचा नशे का सौदागर।।

डबवाली-(पंकज गुदारा):- एसपी जसलीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में मेडिकल नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में लगातार बड़ी कार्रवाई जा रही है । डबवाली पुलिस ने मेडिकल नशे के खिलाफ यह पांचवी बड़ी सफलता हासिल की है । मोबाइल शॉप की आड़ में मेडिकल नशे का अवैध कारोबार चला रहे एक व्यक्ति के ठिकाने पर सीआईए स्टाफ कालांवाली और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक डबवाली के निर्देशानुसार नशा तस्करों एवं मेडिकल नशे के कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई दिनांक 17 जून 2026 को पंजाब बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल शॉप पर की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी के दौरान दुकान में गुप्त तरीके से छुपाए गए 1200 कैप्सूल प्रेगाबालिन तथा 890 गोलियां टपेंटाडोल बरामद की गईं, जिनका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है । जांच के दौरान उक्त शख्स द्वारा बरामद दवाइयों के संबंध में कोई वैध रिकॉर्ड या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका । जिसके संबंध में दुकान संचालक जोगिन्दर सिंह को नियमानुसार डिटेन किया गया है । आगामी कार्रवाई डीसीओ सिरसा केशव वशिष्ठ द्वारा अमल में लाई जा रही है । उक्त व्यक्ति पहले भी मेडिकल नशे के एक मामले में पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुका है । दिनांक 10.05.2025 को सीआईए कालांवाली टीम ने उक्त व्यक्ति को कालांवाली से तारूआना रोड़ पर 72,400 नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल की बड़ी खेप सहित काबू किया था । इसके बावजूद वह अवैध गतिविधियों से बाज नहीं आया और दोबारा मेडिकल नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया ।डबवाली पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी, मेडिकल नशे की अवैध बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 व अपने नजदीकी थाना-चौकी में दें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस और जनता की साझेदारी सबसे महत्वपूर्ण हथियार है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button