PUNJAB
Trending

अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक हिसार ने विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक।।

अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक हिसार ने विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार द्वारा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी बैंक प्रबंधकों, ज्वेलरी शोरूम संचालकों, शराब ठेका संचालकों, पेट्रोल पंप मालिकों, मेडिकल/केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, प्रधान कमीशन एजेंटों तथा होटल एवं रेस्टोरेंट मालिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक हिसार ने सभी संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा मानकों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सुरक्षा के प्रति सतर्कता एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संस्थानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा अलार्म सिस्टम, आपातकालीन संपर्क नंबरों का प्रदर्शन तथा कर्मचारियों के सत्यापन जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है तथा आमजन के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीएसपी क्राइम, प्रभारी सुरक्षा शाखा तथा सेना लिपिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button