AC गबन मामले में कालांवाली पुलिस को बड़ी सफलता।।
AC गबन मामले में कालांवाली पुलिस को बड़ी सफलता।।

डबवाली-(पंकज गुदारा):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल निर्देशन में विभिन्न मामले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी कालांवाली पुलिस ने फर्नीचर शोरूम से एसी गबन करने के मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 26 मई 2026 को बस स्टैंड मंडी कालांवाली के नजदीक स्थित एक फर्नीचर शोरूम से वहां कार्यरत कर्मचारियों द्वारा 20 एसी का गबन करने की शिकायत प्राप्त हुई थी । जो शिकायत के आधार पर थाना कालांवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान प्रभारी चौकी कालांवाली एएसआई रविन्द्र कुमार ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 मई को ही मामले में संलिप्त दो आरोपियों अमृतपाल तथा अमृतपाल सिंह उर्फ मनिन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था । पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से 08 एसी, 63 हजार रुपये नकद राशि तथा एक लोहे का बॉक्स बरामद किया गया। इसके बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने 09 जून 2026 को तीसरे आरोपी बब्बू सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 एसी बरामद किए ।
इसी तरह दिनांक 16 जून 2026 को चौथे आरोपी राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 हजार रुपये नकद राशि बरामद की गई। अब इसी कड़ी में पुलिस ने मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी पवन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर गबन की गई संपत्ति तथा मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके । मामले में अब तक 10 एसी तथा 68 हजार रुपये नकद राशि बरामद की जा चुकी है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




