मारपीट मामले में तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार II
मारपीट मामले में तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार II


हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने मारपीट एवं चोट पहुंचाने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए करीब तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चौकी प्रभारी ASI राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता अक्षय निवासी गली नं. 18, शिवनगर, मिलगेट, हिसार द्वारा शिकायत दी गई थी कि वह अपने दोस्तों के साथ स्कूटी पर जा रहा था। इसी दौरान फैंसी टेलर के नजदीक कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की, जिसमें शिकायतकर्ता को गंभीर चोटें आई थीं तथा उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मामले में थाना HTM में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब तीन माह से फरार चल रहे आरोपी कुणाल निवासी टिब्बा दाना शेर, हिसार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry



