Haryana
Trending

बस स्टैंड पर संदिग्ध युवक की तलाशी में मिला चिट्टा, पुलिस ने किया काबू II

बस स्टैंड पर संदिग्ध युवक की तलाशी में मिला चिट्टा, पुलिस ने किया काबू II

हिसार (अमित कुमार ):-पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार जिला में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।ASI विनोद कुमार, प्रभारी चौकी मंगाली की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी दलबीर पुत्र भरत सिंह निवासी डाया, जिला हिसार को बस स्टैंड डाया से काबू किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना आजादनगर में धारा 21B, 61, 85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तथा उससे गहनता से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था तथा इसे आगे किसे सप्लाई करने वाला था। मामले में जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जांच की जाएगी और उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button