हिसार पुलिस की बैठक में कानून व्यवस्था मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा II
हिसार पुलिस की बैठक में कानून व्यवस्था मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा II


हिसार (अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार ने जिला पुलिस कार्यालय में मासिक अचीवमेंट रिव्यू मीटिंग आयोजित कर जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एएसपी मयंक मुदगिल IPS,सभी डीएसपी, सभी थाना प्रबंधक, सभी चौकी प्रभारी, नशा मुक्ति टीम तथा साइबर सेल प्रभारी , सेना लिपिक , प्रभारी एनडीपीएस सेल , प्रभारी डीसीआरबी ,टीएसआई, एम एम तथा प्रभारी वीआरके शाखा उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न शाखाओं एवं थाना क्षेत्रों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।एसपी हिसार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त, अपराधियों पर निगरानी तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नशा मुक्ति टीम को नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा साइबर सेल को साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा पुलिस कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक मेहनत, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।हिसार पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। #newstodayhry @newstodayhry



