हिसार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान जारी, आईटीआई संस्थानों में विद्यार्थियों को किया जागरूक।।
हिसार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान जारी, आईटीआई संस्थानों में विद्यार्थियों को किया जागरूक।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के सफल नेतृत्व में नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार द्वारा “ड्रग फ्री हरियाणा” थीम के अंतर्गत चलाए जा रहे नशा निषेध पखवाड़े के दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हिसार एवं आईटीआई नलवा में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर हवा सिंह, एएसआई लीलाधर तथा अन्य अधिकारियों एवं आईटीआई के अनुदेशकों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, शिक्षा एवं खेल गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनजागरण अभियान चलाकर ग्रामवासियों एवं उनके परिवारजनों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी तथा नशा पीड़ितों को उपचार एवं परामर्श के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान जिला हिसार में नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सरकारी अस्पताल से दवाई उपलब्ध करवाने, काउंसलिंग करने तथा उपचार से जोड़ने का कार्य भी किया गया। एक नशा पीड़ित को नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया गया।अभियान के दौरान 04 नशा पिड़ितो की पहचान कर 02 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल हिसार से एलोपैथिक अंग्रेजी एवं आयुर्वेदिक दवाई दिलाई गई, 02 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति टीम द्वारा घर जाकर आयुर्वेदिक दवाई पहली बार दिलवाई गई एवं काउंसलिंग की गई तता 05 निशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल हिसार से दूसरी बार अंग्रेजी एवं आयुर्वेदिक दवाई दिलाई आज कुल 09 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल हिसार से एवं घर जाकर दवाई व 01 नशा पीड़ित सरकारी के नशा मुक्ति के अंदर में दाखिल हुऎ, गांव निवासियों से नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने की अपिल की ताकि कोई युवक नशे कि लत में पड़कर अपना जीवन खराब न करें । पुलिस अधीक्षक हिसार ने आमजन से अपील की है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें तथा नशा तस्करों एवं नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry




