अवैध हथियार रखने वालों पर CIA हिसार की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों से 2 अवैध पिस्तौल व 3 कारतूस बरामद।।
अवैध हथियार रखने वालों पर CIA हिसार की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों से 2 अवैध पिस्तौल व 3 कारतूस बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए हिसार की टीम ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल तथा 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान भव्य पुत्र मुकेश निवासी सैनियान मोहल्ला व गगन उर्फ़ आदि पुत्र बलवान निवासी महाबीर कॉलोनी, हिंसार के रूप में हुई है ।
इस बारे में प्रभारी सीआईए हिसार PSI करण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम के ASI प्रहलाद सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ एमडी पुलिस चौंकी एरीया में गश्त एवं अपराध नियंत्रण ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होने अपनी टीम के साथ प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी पुल के निचे से एक व्यकित को शक की बिनाह पर काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तोल व दो जिन्दा कारतूस 315 बौर बरामद हुए ।
इसी तरह प्रभारी PSI करण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दुसरी टीम के ASI सुरेन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ घोड़ा फार्म एरीया में गश्त एवं अपराध नियंत्रण ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होने अपनी टीम के साथ प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घोड़ा फार्म के पास से एक व्यकित को शक की बिनाह पर काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तोल व एक जिन्दा कारतूस 12 बौर बरामद हुआ । पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ थाना एचटीएम तथा थाना सिविल लाइन शस्त्र अधिनियम के तहत अलग अलग मामला दर्ज किया गया है । आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर अवैध हथियारों के स्रोत एवं अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




