नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का प्रहार जारी, एएनसी स्टाफ डबवाली ने हेरोइन सहित आरोपी किया काबू।।
नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का प्रहार जारी, एएनसी स्टाफ डबवाली ने हेरोइन सहित आरोपी किया काबू।।

डबवाली -(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एएनसी स्टाफ डबवाली ने गश्त एवं अपराध रोकथाम अभियान के दौरान एक आरोपी को हेरोइन सहित काबू कर नशा तस्करों के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी स. उप नि. रणजोध सिंह की टीम गश्त व संदिग्ध स्थानों की चेकिंग के दौरान जोगेवाला रोड़ गांव डबवाली से संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू कर उसकी नियमानुसार तलाशी ली । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 07 ग्राम 220 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई। बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम द्वारा इस नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही है और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं के भविष्य को नशे की दलदल में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा सेवन संबंधी गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 91389-99748 अथवा अपने नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry



