राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, आईएमए सिरसा के आह्वान पर शहर को दिया स्वच्छता का संदेश।।
राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, आईएमए सिरसा के आह्वान पर शहर को दिया स्वच्छता का संदेश।।

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) :- डबवाली रोड स्थित श्रीमत सिटी सेंटर व वैदवाला रोड स्थित अमारा ग्रीन ने आईएमए सिरसा के सहयोग से बुधवार को शहर में नैशनल डॉक्टर-डे के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में शहर के तमाम चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। सांगवान चौक स्थित गोल्ड जिम से इस अभियान का श्रीगणेश आईएमए के संरक्षक डा. वेद बैनीवाल, जिला प्रधान डा. सौरभ वालिया, सचिव डा. पंकज गर्ग, गोल्ड जिम के संचालक अनिल गोयल, श्रीमत सिटी सेंटर के संचालक संजीव जैन एडवोकेट व श्रीमत ब्रिज एलएलपी के डायरेक्टर माधव जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आईएमए की पूर्व प्रधान डा. अर्चना अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डा. केके गोयल, डा. जगदीश चौधरी, डा. महीप बांसल, डा. अमित नारंग, डा. अंजली नारंग, डा. संजय गर्ग लालगढिय़ा, डा. सुदीप मुंजाल, डा. आरके मेहता, डा. राजेंद्र सरां, डा. अंकुश मेहता, डा.आरएम अरोड़ा व अन्य उपस्थित थे। डा. वेद बैनीवाल ने कहा कि डा.बीसी राय के जन्मदिवस व पुण्यतिथि को नेशनल डाक्टर डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सफाई की महत्ता से कौन अनभिज्ञ है। उन्होंने कहा कि सफाई शासन-प्रशासन या सफाई कर्मचारियों पर डालकर अपनी जिम्मेवारी से बचा नहीं जा सकता। समाज में हर व्यक्ति को अपनी भागीदारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि जनजागृति के लिए आईएमए सिरसा के आह्वान पर डाक्टरों द्वारा सफाई अभियान शुरू किया गया है। श्रीमत सिटी सेंटर के संचालक संजीव जैन एडवोकेट ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छता की आदत अपनानी होगी। अपने दैनिक जीवन में इसकी पालना करनी होगी, तभी हमारा घर, हमारी गली, हमारी कालोनी और हमारा शहर स्वच्छ हो पाएगा। उन्होंने कहा कि आईएमए के आह्वान पर श्रीमत सिटी सेंटर व अमारा ग्रीन द्वारा स्वच्छता अभियान में सहयोग किया गया है। चिकित्सकों द्वारा हाथों में झाडू लेकर सांगवान चौक के निकट सफाई अभियान की शुरूआत की गई। इसके बाद आईएमए के सदस्य डबवाली रोड पर ही श्रीमत सिटी सेंटर पहुंचें और उन्होंने यहां विकसित की जा रही बहुमंजिला कमर्शियल-कम-रेजिडेंसियल मार्केट का अवलोकन किया और इसमें दिलचस्पी दिखाई। श्रीमत ब्रिज एलएलपी के डायरेक्टर माधव जैन ने आईएमए के सभी सदस्यों का आभार जताया।। #newstodayhry @newstodayhry