Haryana
Trending

एमएम स्कूल ओढ़ां की बेटियों ने प्लस-टू के साथ की सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण ll

एमएम स्कूल ओढ़ां की बेटियों ने प्लस-टू के साथ की सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण ll

ओढ़ां -(अशोक गर्ग) :-
सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम में एमएम मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ा की दो मेधावी छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय, अपने परिवार और पूरे क्षैत्र का नाम रोशन किया। छात्रा प्रीति डुड्डी ने 276 अंक तथा गुरप्रीत कौर ने 239 अंक प्राप्त कर प्लस-टू की पढ़ाई के साथ ही सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण की। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय की प्राचार्या सीमा बेनीवाल ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे एमएम स्कूल परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष संदीप कुमार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के विश्वास तथा विभाग की समर्पित टीम को दिया। उन्होंने शीनू, सुरेंद्र कुमार, प्रियंका एवं पूरे कॉमर्स विभाग के सभी शिक्षकों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम के निरंतर मार्गदर्शन और समर्पित प्रयासों से विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
संस्थान के निदेशक गुलाब सिंह ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि एमएम स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की उत्कृष्ट तैयारी का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में संस्थान के विद्यार्थी और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को विद्यालय में दोनों मेधावी छात्राओं के सम्मान में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। दोनों छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या, कॉमर्स विभाग एवं समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन ने उनकी बेटियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का वातावरण है। यह सफलता एमएम स्कूल की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, समर्पित शिक्षकों और विद्यार्थियों की अथक मेहनत का प्रेरणादायक उदाहरण है।
छायाचित्र ओढ़ा
एमएम स्कूल ओढ़ा की छात्रा गुरप्रीत कौर और प्रीति का मूंह मीठा करवाते हुए प्राचार्या सीमा बेनीवाल ll

Related Articles

Back to top button