थाना अर्बन एस्टेट पुलिस द्वारा विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं तीन मामले दर्ज।।
थाना अर्बन एस्टेट पुलिस द्वारा विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं तीन मामले दर्ज।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशन में जिले में धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना अर्बन एस्टेट से पीएसआई विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवीन पुत्र छोटू राम निवासी गांव किरतान, जिला हिसार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे धनराशि प्राप्त की तथा उसे वैध प्रक्रिया के बजाय बैंकॉक के रास्ते म्यांमार भेज दिया। म्यांमार पहुंचने पर शिकायतकर्ता को वहां गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे उसे भारी मानसिक, आर्थिक एवं कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी के विरुद्ध इसी प्रकार की धोखाधड़ी के तीन अन्य मामले भी पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी तो नहीं की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड परलिया जाएगा और मामले की जांच कर सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिसार ने आमजन से अपील की है कि विदेश भेजने, नौकरी दिलाने अथवा वीजा लगवाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति या एजेंट के झांसे में न आएं। किसी भी एजेंट को धनराशि देने से पहले उसकी वैधता एवं पंजीकरण की पूरी जांच अवश्य करें। यदि कोई व्यक्ति विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry




