Haryana
Trending

ऐलनाबाद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, गर्मी में रक्त की कमी दूर करने की अनूठी पहल।।

ऐलनाबाद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, गर्मी में रक्त की कमी दूर करने की अनूठी पहल।।

ऐलनाबाद -(दीपक सिला ):- मानव संरक्षण कल्याण संगठन की शाखा ऐलनाबाद द्वारा कड़कड़ाती गर्मी के मौसम में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए The Education Hub Coching institute के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर का शुभारंभ जसवीर सिंह चहल पुर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी , संगठन प्रदेश अध्यक्ष सतवीर ठाकुर,प्रेम धानुका प्रधान दुर्गा मंदिर ट्रस्ट ऐलनाबाद व संगठन के संरक्षक BM नागर ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करेंगे किया इस मौके परमोजूद रहे आए हुए अतिथियों का स्वागत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतवीर ठाकुर, जिला सचिव OP पारीक व शहरी अध्यक्ष सुमित गोयल किया शिविर में उपस्थित मुख्य अतिथि जसवीर सिंह चहल ने कहा रक्तदान करना एक पुण्य का काम है व उन्होंने सभी रक्तदाताओं से आग्रह किया कि हर रक्तदाता को हर 03 ( तीन ) महिनों में एकबार रक्तदान अवश्य करना चाहिए , रक्तदान शिविर में सिरसा से वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम डा अनिल जोशी की अध्यक्षता में रक्त लेने पहुंची रक्तदान शिविर में 05 महिलाओं सहित 101 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान करके इस विषण गर्मी के मौसम में रक्तदान करके पुण्य का काम किया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सतवीर ठाकुर , प्रदेश सचिव विजय स्वामी,जिला सचिव ओपी पारीक, ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐलनाबाद में रक्तदान के प्रति एक ऐसी जागरुकता है जैसे ही रक्तदाताओं को किसी रक्तदान शिविर के लिए सुचना मिलती उसी वक्त वह रक्तदान करने के लिए तत्पर तैयार रहता है और रक्तदाताओं में एक अलग जुनून देखने को मिलता है हर रक्तदाता अपने सभी जरूरी काम छोड़कर सबसे पहले रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने का कार्य करता है ऐसे जुनून को हम सब संगठन के पदाधिकारी सलूट करते हैं इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संगठन के शहरी अध्यक्ष सुमित गोयल, सचिव अतुल गगनेजा, जिला कमेटी सदस्य साहिल प्रजापति, ब्लांक अध्यक्ष हरिश मेहता, पवन जाजू कानूनी सलाहकार ने संयुक्त रूप संबोधित करते हुए कहा हमारी संस्था पुरे भारत वर्ष में रक्तदान पर बहुत ही अच्छे व सुचारू रूप से कार्य करने का काम करती है आप सभी रक्तदाता भाईयों के सहयोग से भारत के किसी भी कोने में किसी भी शहर में किसी भी इंसान को अगर रक्त की आवश्यकता होती है तो संगठन उसको वहीं रक्त उपलब्ध करवाने की कोशिश करता है और आप सभी के सहयोग से उसमें लगभग सफलता ही हासिल होती है इस मौके शहर के गणमान्य व्यक्ति के धनी नितिन सोमानी, महेंद्र वर्मा, राजेश सिंगला,डा राजगोपाल बेनीवाल,डा गीता बेनीवाल,राम अवतार पारीक, बलराज कुकू, रवि लडा,हेमराज सपरा, अंजनी लडा,भीम कनसरीया, संगठन की महिला अध्यक्ष कमलेश सैनी, सचिव मंजू सोनी, सुमित्रा सैनी,रेखा मित्र,लीगल एडवाइजर ममता फुटेला , मनीषा गुप्ता शहरी उपाध्यक्ष अजीत यादव, जितेन्द्र राजपुरोहित,डा बलराज , विनोद सोलंकी रमेश आसेरी, टोनी सोखल सुनील सैनी, अश्विनी कुमार, विजय भटनागर मोजूद रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button