Haryana
Trending

“चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद”

"चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद"

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर पुलिस ने तेजधार चाकू से हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।@newstodayhry #newstodayhry
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना शहर से सब इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि दिनांक 28 जून 2026 को विकास पुत्र हाकिम निवासी ऋषि नगर, हिसार के ब्यान पर आरोपी विष्णु पुत्र धर्मबीर निवासी ऋषि नगर, हिसार के विरुद्ध तेजधार चाकू से हमला कर जानलेवा चोट पहुंचाने के आरोप में थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता से जांच करते हुए आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तेजधार चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा तथा मामले की आगामी जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून हाथ में लेने वाले तथा हिंसक वारदातों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button