हिसार ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी बनी मिसाल।।
हिसार ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी बनी मिसाल।।

हिसार-( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के नेतृत्व में हिसार पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनसेवा एवं आमजन के विश्वास को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हिसार ट्रैफिक पुलिस के एक होमगार्ड जवान ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए गुम हुआ मोबाइल उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाकर पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत किया है। जिंदल नाका पर यातायात व्यवस्था के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान सत्यनारायण को एक मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में मिला। उन्होंने तुरंत जिम्मेदारी निभाते हुए मोबाइल के वास्तविक मालिक की पहचान की और पूरी प्रक्रिया के बाद मोबाइल सुरक्षित उसके असली मालिक को सौंप दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल मालिक ने हिसार पुलिस एवं हिसार ट्रैफिक पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की ईमानदारी और तत्परता ने उनका पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने होमगार्ड जवान सत्यनारायण की सराहना करते हुए कहा कि “हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता की हर संभव सहायता करना और उनके विश्वास को कायम रखना भी है। पुलिस के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यनारायण द्वारा किया गया यह सराहनीय कार्य अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है। हिसार पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को कोई गुमशुदा वस्तु मिले तो उसे अपने पास रखने के बजाय निकटतम पुलिस थाना या पुलिस कर्मचारी को सौंपें, ताकि वह सुरक्षित उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाई जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry




