मारपीट के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद।।
मारपीट के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद।।

हिसार-( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट हिसार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना अर्बन एस्टेट हिसार के सहायक उप निरीक्षक अनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में वांछित छठे आरोपी आर्यन उर्फ मोटू पुत्र विकास उर्फ सांप, निवासी मकान नंबर 146-बी, प्रेम नगर, हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। छठे आरोपी की गिरफ्तारी एवं वारदात में प्रयुक्त स्कूटी की बरामदगी के साथ मामले की जांच को और मजबूती मिली है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले में अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच जारी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हिसार ने बताया कि जिला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, डायल 112 अथवा जिला पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @newstodayhry




