Haryana
Trending

एआई आधारित स्कूल नेतृत्व प्रशिक्षण में सिरसा प्रदेश में दूसरे स्थान पर ll

एआई आधारित स्कूल नेतृत्व प्रशिक्षण में सिरसा प्रदेश में दूसरे स्थान पर ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), हरियाणा, गुरुग्राम के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट डिंग के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन तथा डाइट डिंग प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया की देखरेख में जिले के सभी स्कूल मुखियाओं के लिए एआई बेसिक्स फॉर स्कूल लीडर्स ऑनलाइन कोर्स सफलतापूर्वक संचालित किया गया। डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि इस ऑनलाइन कोर्स में सिरसा जिले ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि खंड बड़ागुढ़ा ने शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। डाइट की ईटी विंग के प्रभारी डॉ. मनोज पुरी एवं कोर्स समन्वयक तथा डाइट के भौतिकी विषय विशेषज्ञ संदीप ने कहा कि शिक्षकों एवं स्कूल लीडर्स के लिए नई तकनीकों, डिजिटल नवाचारों तथा एआई आधारित शिक्षण पद्धतियों से स्वयं को निरंतर अपडेट रखना समय की आवश्यकता है। यह प्रशिक्षण विद्यालयों में नवाचार, प्रभावी नेतृत्व तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। @newstodayhry #newstodayhry

उन्होंने बताया कि इस कोर्स के सफल संचालन एवं समन्वय में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरपी एवं एबीआरसी की सक्रिय भूमिका रही। खंड नाथूसरी चौपटा में बीईओ सतबीर सिंह के निर्देशन में बीआरपी रचना एवं एबीआरसी बसंती, खंड बड़ागुढ़ा में बीईओ कुलदीप कौर के निर्देशन में बीआरपी संजय कुमार एवं एबीआरसी रेणु शर्मा, खंड सिरसा में बीईओ रमेश चंद्र के निर्देशन में बीआरपी अनीता छाबड़ा एवं बीआरपी कामिनी नागपाल, खंड रानियां में बीईओ राज कुमार अरोड़ा के निर्देशन में एबीआरसी मदन लाल एवं एबीआरसी राकेश कुमार, खंड डबवाली में बीईओ राजेंद्र कुमार जाखड़ के निर्देशन में बीआरपी मनु सचदेवा एवं एबीआरसी पवन कुमार दुरेजा, खंड ओढ़ां में बीईओ राम अवतार के निर्देशन में बीआरपी सोनू सुखीजा एवं बीआरपी भागीरथ तथा खंड ऐलनाबाद में बीईओ राज कुमार के निर्देशन में एबीआरसी विजय कुमार एवं एबीआरसी मोहित मिश्रा ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरपी, एबीआरसी तथा स्कूल मुखियाओं की कार्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि सभी खंड टीमों के सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप सिरसा जिला प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। विशेष रूप से खंड बड़ागुढ़ा द्वारा शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करना अन्य खंडों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला एवं कोर्स समन्वयक संदीप ने सभी खंड टीमों, विद्यालय प्रमुखों एवं प्रतिभागियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी टीम भावना, समर्पण एवं नवाचार के साथ सिरसा जिला शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां स्थापित करेगा।
इस कोर्स का उद्देश्य स्कूल मुखियाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की बुनियादी समझ प्रदान करना तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया एवं विद्यालय प्रबंधन में एआई के प्रभावी, सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए उन्हें सक्षम बनाना है। वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है और एआई का समुचित उपयोग विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को और अधिक प्रभावी बना सकता है।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button