Haryana
Trending

नशे के खिलाफ गांव-गांव अभियान, हिसार पुलिस ने लुदास से छेड़ी नई मुहिम ll

नशे के खिलाफ गांव-गांव अभियान, हिसार पुलिस ने लुदास से छेड़ी नई मुहिम ll

हिसार-(अमित कुमार ):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना सदर हिसार क्षेत्र के गांव लुदास में व्यापक नशा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों, युवाओं एवं अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपनी पढ़ाई, खेलकूद, रोजगार एवं सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान दें तथा अपने परिवार और मित्रों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
नशा मुक्ति टीम ने गांव में नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें उपचार के लिए प्रेरित किया तथा नशा तस्करों के संबंध में गोपनीय जानकारी भी एकत्रित की। टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर कर देता है और पूरे परिवार को प्रभावित करता है।@newstodayhry #newstodayhry
अभियान के दौरान 01 नए नशा पीड़ित की पहचान की गई। उसे पहली बार नागरिक अस्पताल हिसार स्थित नशा मुक्ति केंद्र से एलोपैथिक दवा उपलब्ध करवाई गई। इसके अतिरिक्त 07 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। वहीं 01 नशा पीड़ित को नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से दूसरी बार दवा दिलवाई गई। इस प्रकार कुल 08 नशा पीड़ितों को आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक उपचार, आवश्यक ब्लड टेस्ट तथा काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। यदि परिवार, समाज और पुलिस मिलकर प्रयास करें तो युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी नशा बेचने, सप्लाई करने या नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों पर कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार, परामर्श और मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें नया जीवन देना भी है। हिसार पुलिस भविष्य में भी गांव-गांव पहुंचकर इस जनहित अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखेगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button