खेत से लोहे का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अग्रोहा पुलिस ने बरामद किया माल ll
खेत से लोहे का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अग्रोहा पुलिस ने बरामद किया माल ll

हिसार-(अमित कुमार ):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में चोरी, लूट व अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस ने खेत से लोहे का सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
थाना अग्रोहा प्रभारी नि. ईशवर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विशाल पुत्र नसीब निवासी नजदीक पंछी वाला कुआं, किरमारा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 30 फुट लंबाई की 3 इंच की लोहे की पाइप, एक लोहे का बेंड तथा तीन लोहे की फ्लैंची बरामद की गई हैं।
उन्होंने बताया कि 8 जुलाई 2026 को राजेश कुमार पुत्र साधु राम निवासी गांव किरमारा ने शिकायत दी थी कि 07 जुलाई 2026 को दोपहर के समय उसके खेत से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे की पाइप, एक बेंड तथा तीन फ्लैंची चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच के दौरान मुख्य सिपाही जयभगवान ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों एवं पुलिस की सतर्क कार्रवाई के आधार पर आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया गया।@newstodayhry #newstodayhry
प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि उसने इससे पहले भी कहीं अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं तथा उसके किसी अन्य साथी की संलिप्तता तो नहीं है।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी नेटवर्क और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले तथा आमजन की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करने वाले अपराधियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगी।@newstodayhry #newstodayhry



