Haryana
Trending

मुख्य सप्लायर राजस्थान से गिरफ्तार, 508 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में ऐलनाबाद पुलिस की कार्रवाई ll

मुख्य सप्लायर राजस्थान से गिरफ्तार, 508 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में ऐलनाबाद पुलिस की कार्रवाई ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऐलनाबाद थाना पुलिस ने 508 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के बीकानेर जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। @newstodayhry #newstodayhry

थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को जिला सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान गांव मिठूनपुरा क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 508 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि बरामद अफीम राजस्थान के बीकानेर जिले की डूंगरगढ़ तहसील के गांव सोनियासर मिठिया निवासी गोरी शंकर पुत्र चतरा राम से खरीदी गई थी। इस सूचना के आधार पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने तकनीकी एवं खुफिया सूचना जुटाकर बीकानेर में दबिश दी और मुख्य सप्लायर गोरी शंकर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था या नहीं तथा उसके संपर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैले हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button