3 किलो 6 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, नशा तस्करों के खिलाफ हिसार पुलिस का लगातार अभियान जारी : एसपी सिद्धान्त जैन।।
3 किलो 6 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, नशा तस्करों के खिलाफ हिसार पुलिस का लगातार अभियान जारी : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए मिलगेट पुलिस टीम को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 3 किलो 6 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस बारे मे प्रभारी सीआईए मिलगेट उप निरीक्षक सजींव ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक बजरंग अपनी टीम के साथ अपराधों की रोकथाम एवं नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए पीरांवाली पुल के पास गश्त एवं निगरानी पर थे । इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर कुन्दन पुत्र श्री कांति प्रसाद निवासी न्योली कलां, जिला हिसार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 6 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना सदर हिसार में धारा 20(b)(ii)(B)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद गांजा वह कहां से लेकर आया था तथा इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी गहनता से जांच की जा रही है। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी भी स्थान पर नशा तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत हिसार पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




