Haryana
Trending

नशे और साइबर अपराध के खिलाफ सिरसा पुलिस का जागरूकता अभियान II

नशे और साइबर अपराध के खिलाफ सिरसा पुलिस का जागरूकता अभियान II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा के एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा जिला में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी ने शनिवार को गांव झोरड़नाली स्थित राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अध्यापकों और ग्रामीणों ने भाग लिया। सदर थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से कहा कि नशा केवल व्यक्ति की सेहत ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों और पढ़ाई की ओर ध्यान देने तथा समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में नशा बेचने या सेवन करने की जानकारी मिले तो बिना डर पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।आधुनिक दौर में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर चर्चा करते हुए थाना प्रभारी ने बच्चों को ऑनलाइन ठगी से बचने के आसान और व्यवहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया पर आने वाले फर्जी इनाम, केवाईसी अपडेट, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल जैसी ठगी से भी सतर्क रहने की सलाह दी।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग केवल पढ़ाई और जरूरी कार्यों के लिए करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों या पुलिस को दें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सदर थाना प्रभारी ने महिला विरूद्ध अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button