Haryana
Trending

फरीदाबाद साइबर थाना की बड़ी सफलता, टेलीग्राम फ्रॉड गिरोह से जुड़े दो भाई गिरफ्तार II

फरीदाबाद साइबर थाना की बड़ी सफलता, टेलीग्राम फ्रॉड गिरोह से जुड़े दो भाई गिरफ्तार II

फरीदाबाद / शिवम शर्मा :- फरीदाबाद पुलिस के साइबर थाना की टीमों द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर एक महिला से ₹7,69,308 की साइबर ठगी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपितों को उत्तर प्रदेश के हापुड़ रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धीरज (25 वर्ष) तथा प्रवीण मीणा (28 वर्ष) निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों आपस में सगे भाई हैं। #newstodayhry @newstodayhry पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित जयपुर में एक होटल का संचालन करते हैं। इन्होंने अपने साथी समीर से बैंक खाता लेकर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसके माध्यम से ठगी की रकम का लेन-देन किया गया। इस मामले में खाताधारक विकास और समीर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों भाई ग्रेजुएट हैं, जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान ठगी के नेटवर्क, अन्य सहयोगियों, बैंक खातों तथा लेन-देन की विस्तृत जानकारी जुटाई जायेगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-64 निवासी एक महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि जून 2025 में उसके व्हाट्सएप पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें Foot Locker वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे कमाई करने का लालच दिया गया। इसके बाद साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता को एक लिंक भेजा और टेलीग्राम आधारित एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करने के बाद महिला को शुरुआती तौर पर ₹1,000 का बोनस दिया गया, जिससे उसका विश्वास जीत लिया गया। प्रारंभ में उसे ऑनलाइन जूते एवं कपड़ों की खरीदारी से जुड़े छोटे-छोटे टास्क पूरे करवाए गए और उनका भुगतान भी किया गया। बाद में ठगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर महिला को प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। अधिक लाभ मिलने की उम्मीद में 26 मार्च से लेकर 1 अप्रैल के बीच महिला ने ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल ₹7,69,308 भेज दिये। राशि जमा कराने के बाद न तो महिला को कोई लाभ मिला और न ही उसकी रकम वापस की गई। स्वयं को ठगी का शिकार समझने पर पीड़िता ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। फरीदाबाद पुलिस का आमजन से अनुरोध है कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ठगी की राशि बचाने का प्रयास किया जा सके। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button