Haryana
Trending

अवै*ध हथि*यार के दम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार II

अवै*ध हथि*यार के दम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट की टीम ने चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 18 स्टील की टूटियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट प्रभारी उप निरीक्षक (SI) राजेश कुमार ने बताया कि हर्ष गोयल पुत्र मोहन गोयल निवासी अर्बन एस्टेट, हिसार की शिकायत पर उसके मकान से स्टील की टूटियां चोरी होने के संबंध में थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन उर्फ गणिया निवासी मकान नंबर 123, गली नंबर 11, महावीर कॉलोनी, हिसार को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 18 स्टील की टूटियां बरामद की गई हैं। प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहनता से पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि वह अन्य चोरी की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा अपराधियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। #newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button