Haryana
Trending

पलवल में विकास की बड़ी सौगात, मंत्री गौरव गौतम बोले:-5 साल में बदलेगा शहर का स्वरूप II

पलवल में विकास की बड़ी सौगात, मंत्री गौरव गौतम बोले:-5 साल में बदलेगा शहर का स्वरूप II

पलवल-(निकुंज गर्ग):-पलवल में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि दक्ष प्रजापति ने सनातन संस्कृति को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने सभी लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। हमें उनके बताए गए सिद्धांतों पर चलना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को पलवल में पुराना जीटी रोड पर स्थित प्रजापति धर्मशाला में दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि महापुरूष किसी एक जाति,समुदाय विशेष के नहीं होते बल्कि सर्व समाज के महापुष्ष रूप में जाने जाते है। इसलिए महापुरुषों का जंयति को एक उत्सव के तौर पर मानना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा अनेक महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है ताकि युवाओं को उनके जीवन के इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके। महापुरुषों के जीवन से युवाओं को संस्कार मिले।उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज देश की मिट्टी की सुगंध को लोगों के घरों में पहुंचाने का कार्य करता है। प्रजापति समाज मिट्टी से रोजगार के अवसर पैदा करता है और भारत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। देश को आगे बढ़ाने में प्रजापति समाज की भूमिका अग्रणी है। खेल राज्य मंत्री मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल के विकास को गति प्रदान की जा रही है। पलवल को आगे बढ़ाने के लिए नगर परिषद पलवल द्वारा वार्ड नंबर 3 एवं 6 में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास किया गया है, जिनमें 40.93 लाख रुपए की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य,इसके अतिरिक्त 43.49 लाख रुपए की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य तथा 1 करोड़ रुपए की लागत से सर छोटूराम सामुदायिक केंद्र का भी शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सडक, जल निकासी और सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने भाजपा सरकार के पांच वर्षों में पलवल का स्वरूप बदला हुआ नजर आएगा। पलवल के लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button